विज्ञापन

हमें दिल किसी से लगाना नहीं है

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            छुप-छुप के आंसू बहाना नहीं हैहमें दिल किसी से लगाना नहीं है,
        
                                                    
                            
छुप-छुप के आंसू बहाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है,
छुप-छुप के आंसू बहाना नहीं है,
हमें दिल किसी से----
दिले-आशियाँ की हमें आरज़ू थी,
धुंआ हो गई वो मेरे दिल की बस्ती,
कहीं और मेरा ठिकाना नहीं है।
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है।
बहोत रात बीती बहोत दिन है गुजरा,
मगर ये मुसाफ़िर चला ही नहीं था,
कि मंजिल इसे अब तो पाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है।
उड़ेगा भी कैसे गगन में परिंदा,
जहां हौसला ना जेहन में हो जिंदा,
कि उसे पंख अपने गवाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है।
दौलत न आई शौहरत न आई,
कभी वक्त से कोई मोहलत न आई,
हमें फिर मुकद्दर बनाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है।
जमीं से चला हूं जमीं पर रहूगां,
किसी की नज़र का असर ना बनूँगा,
मुझे सर कहीं भी झुकाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है।
छुप छुप के आंसू बहाना नहीं है,
हमें दिल किसी से लगाना नहीं है,
धुंआ हो गई है मेरे दिल की बस्ती,
कहीं और मेरा ठिकाना नहीं है।
कि छुप छुप के आंसू बहाना नहीं है,
हमें दिल किसी से-----

 
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile