विज्ञापन

दो बातें कर लेते हैं

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चलो कहीं फिर उनसे मिलकर,
        
                                                    
                            
चलो कहीं फिर उनसे मिलकर दो बातें कर लेते हैं,
कुछ अपनी हम कहते हैं, कुछ उनकी भी सुन लेते हैं।
चलों कहीं फिर----

टूटे सपने झूठे वादे कह देते हैं उनके आगे,
हम कितने मजबूर रहे हैं दर्द बफा में चूर रहे हैं,
हमने सहा जो दर्द अभी तक, आगे भी सह लेते हैं,
चलो कहीं फिर उनसे मिलकर दो बाते कर लेते हैं,
कुछ अपनी हम कहते हैं, कुछ उनकी भी सुन लेते हैं।

जितना तन्हा रहता हूं मैं, क्या वो भी रहते होंगे,
रात में अक्सर उठ उठ कर वो चांद वहां भी तकते होंगे,
हाले-मोहब्बत उनके दिल का उनसे ही सुन लेते हैं,
चलो कहीं फिर उनसे मिलकर, दो बातें कर लेते हैं,
कुछ अपनी हम कहते हैं कुछ उनकी भी सुन लेते हैं।

याद हमें जब आती उनकी, दिल गुमसुम हो जाता है,
वो न नजर आये हमको तो दिल भी कहीं खो जाता है,
दिल पागल है दीवाना है, दिल ये उन्हें दे देते हैं।
चलो कहीं फिर उनसे मिलकर दो बातें कर लेते हैं,
कुछ अपनी हम कहते हैं कुछ उनकी भी सुन लेते हैं।
चलो कहीं फिर उनसे मिलकर।

 
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile