विज्ञापन

आया तेरे दरबार मेरी माँ

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आया तेरे दरबार मेरी मां
        
                                                    
                            

आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां,
ओ आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां।

देखो मुझको एक बार मेरी मां,
हां देखो मुझको एक बार मेरी मां,
करूं विनती बार बार मेरी मां।
आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां।

मैया भटके न मेरा ये मन,
लागे तुझमें ही मेरी लगन,
तेरा करता रहूं मैं भजन,
करो इतना उपकार मेरी मां,
आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां।

सबकी बिगड़ी बनाती है तू,
राह सबको दिखाती है तू ,
ध्यान जिसने भी तेरा किया,
पार तुमने उन्हें कर दिया,
करो मुझको भी पार मेरी मां,
आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां।

आया तेरे दरबार मेरी मां,
सुन लो मेरी पुकार मेरी मां,
करूं विनती बार बार मेरी मां,
देखो मुझको इक बार मेरी मां।
आया तेरे दरबार मेरी मां।

 
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile