विज्ञापन

आसमा में चांद को न ताकिये जनाब

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आस्मां में चांद को न ताकिये जनाब
        
                                                    
                            
यूं आसमां में चांद को ना ताकिये जनाब,
हैं कितने पास दिल में आप झाकिये जनाब,
आस्मां में चांद को ना तकिये जनाब।

लोगों ने चांद को भले शीतल बताया है,
लेकिन मेरे को यहां इसने जलाया है।
नाम से ना काम इसका आंकिये जनाब,
आस्मां में चांद को न ताकिये जनाब।

खयाबों का आप ये सिला कब तक चलाएंगे
कैसे मेरे टुटे हुए सपने सजायेंगे,
हर एक रात का हिसाब राखिए जनाब,
यूं आस्मां में चांद को न ताकिये जनाब।

शौहरत जो मिल गई तो क्या इसका है फायदा,
राहों में आ के चलने का आया न कायदा,
मंजिल है दूर आपकी ये भांपिये जनाब।
यूं आस्मां में चांद को न ताकिये जनाब।

मेरी वफ़ा का राज जो दिल में छुपाया है,
मुझसे ही ना कहा मगर सबको बताया है,
है सच ये बात फिर न आप काटिये जनाब।
आस्मां में चांद को न ताकिये जनाब,
हैं कितने पास दिल में झांकिये जनाब।
यूं आस्मां में चांद को----

 
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile