विज्ञापन

एक-दूसरे को अनदेखा करने लगते हैं।

अजय कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर एहसास पुराना हो जाता है,
        
                                                    
                            
हर जश्न, हर मंज़र बदल जाता है।

हर कहानी समय के साथ धुँधली पड़ जाती है,
हर जुनून, हर ज़ख्म और हर मरहम
एक दिन अपना असर खो देता है।

हर ग़म, हर खुशी और उभरती हुई हर आरज़ू
आगे चलकर फीकी पड़ जाती है।

इन आँखों में सपने अनेक हैं,
मगर ज़िंदगी भर उनमें से
एक भी सपना मुकम्मल नहीं हो पाता।

ज़िंदगी के अनेक रंग हैं,
पर समय गुज़रते ही
उनके रंग भी फीके पड़ जाते हैं।

मज़बूत नहीं है यहाँ कोई भी इतना,
कि समय के थपेड़ों से बच सके।

समय के साथ-साथ
सब कुछ बदलने लगता है,

और धीरे-धीरे अपने भी
एक-दूसरे को अनदेखा करने लगते हैं।
— अजय कुमार
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile