विज्ञापन

सब लोग पता पूछते हैं

Adesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            1.
        
                                                    
                            
तुझसे क्या कहूं क्या पूछते हैं
सब लोग तेरा पता पूछते हैं

तुझसे मिलकर आता हूं और सब
कौन सा किया है नशा पूछते हैं

कोई ज़रूरत आन पड़ी है जाकर देखो
ये दोस्त कहां बेवजहा पूछते हैं

वो दौर-ए-आशिक़ी जा चुका कब का
अब तो बस जाकर हां या ना पूछते हैं


नहीं मतलब दर्द से किसी के किसी को
फिर जाने क्यूं लोग क्या हुआ पूछते हैं


क्यूं हमारी कोई दुआ क़ुबूल नहीं करता
आदेश साहब तुझसे ऐ ख़ुदा पूछते हैं

2.
धुआं हटाकर रोशनी कर गया
ख़्वाब ख़्वाब ही में मर गया

उसे ख़ुद ही तन्हाई सताने लगी
हम समझे इश्क़ असर कर गया

दुःख तो ये है कि उसे ख़बर ही नहीं
नदी तेरे हाथ से समंदर गया

मुकम्मल होना ही नहीं इस मकान को
छत मिल गई तो दीवार-ओ-दर गया


उसे कहना सड़क पर ना खड़ा रहे
उसे कहना आदेश तो घर गया

हमारा लगाया कोई पेड़ फल नहीं देता
बे-समर ही ये इश्क़ का शजर गया

3.
मिलता सुकून तेरे बग़ैर नहीं है
मरीज-ए-हिज्र कि कहीं ख़ैर नहीं है

चेहरा तो फिर चेहरा है आख़िर
उसके जैसा किसी का पैर नहीं है

ये और बात कि रास आए नहीं कभी
यूं मंदिरों से हमारा कोई बैर नहीं है

जख़्म मिलेगा फिर नासूर बनेगा
राह-ए-इश्क़ है बाग़ों की सैर नहीं है

हज़ारों ग़ैर मेरे अपने हो गए
वो अपना नहीं होता जो ग़ैर नहीं है

क्यूं भटकते फिरो हो आदेश साहब
दयार-ए-दिल से बढ़कर दैर नहीं है

4.
मेरे यार तू किसी हसीन ख़्वाब जैसा है
चांद सा चेहरा है बदन गुलाब जैसा है

तुझको देखूं तो बहकने लगता हूं मैं
तेरी आंखों में नशा शराब जैसा है

तू साथ हो जिसके उसे और क्या चाहिए
तेरा मिल जाना ही ख़िताब जैसा है


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile