विज्ञापन

देवी भी, बंदिश भी - आखिर क्यों ?

Achintya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम कैसे लोग हो आखिर?
        
                                                    
                            

लड़की को देवी भी कहते हो,
और उसके फैसलों से डरते भी हो।
ऐसा क्यों?

एक तरफ नवरात्रि के नौ दिन
उसकी पूजा करते हो,
देवी मानते हो।

और दूसरी तरफ तुम उसी को
मारते और गाली देते हो।

इतना दोगलापन क्यों?

वह एक लड़की है,
तुम्हारी कोई गुलाम नहीं,

जब मन चाहा, जो चाहा,
वह बोल दिया।

ऐसा थोड़ी होता है!

उसको आगे बढ़ने से तुम रोकते हो,
फिर बाद में उसे ही गाली देते हो।

पहले तुमने उसे खुद ही रोका,
फिर बाद में उसी को गाली दी,
ऐसा क्यों?

डरते हो क्या तुम?

कि कहीं वह आगे बढ़ गई,
तो तुम पीछे रह जाओगे।

जिसको आगे होना होगा,
वह हो ही जाएगा।

ना रुकेगा, ना टूटेगा।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile