आन पर अब सवाल है भाई
भावना में उबाल है भाई
वोट चोरी करी गयी जमकर
आप का क्या खयाल है भाई
आज राहुल जिसे सभी कहते
आदमी बे मिसाल है भाई
देवता हर क़दम मयस्सर है
आदमी का अकाल है भाई
तब ख़ुदा खुद बचाव करता है
गर कमाई हलाल है भाई
-हमीद कानपुरी