अगर तुम को हम से मोहब्बत नहीं है!
हमें तुम से कोई शिकायत नहीं है!!
अकेले ही रहना है क़िस्मत हमारी!
हमें अब किसी की ज़रूरत नहीं है!!
मैं ज़िंदा हूॅं अब तक करम है तुम्हारा!
मैं कैसे ये कह दूॅं इनायत नहीं है!!
बदन यूॅं लचकती हो फूलों की डाली!
नज़ाकत में ऐसी नज़ाकत नहीं है!!
हसीनों की ऑंखें समुंदर से गहरी!
मगर उन में यारों मुरव्वत नहीं है!!
जफ़ाऍं तुम्हारी मैं सहता रहा हूॅं!
मुझे बोलने की इजाज़त नहीं है!!
हैं 'परवेज़' उन की अदाऍं क़यामत!
क़यामत से कम ये क़यामत नहीं है!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद