विज्ञापन

'रक्षाबंधन' और ये 10 फिल्मी गीतों के शेर और मुखड़े...

काव्य डेस्क

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  रक्षाबंधन अपने आप में एक अनूठा त्यौहार है। राखी अगर भावनाओं का उत्सव है तो संकल्प का दिन भी है। भाई-बहन के रिश्ते और रक्षा बंधन के भावनाओं को सिनेमा अपने ढंग से प्रस्तुत करता है। पेश है हिंदी फिल्मों में 'राखी' के गीतों के शेर और मुखड़े- 

तेरी साँसों की कसम खाके, हवा चलती है
तेरे चहरे की झलक पा के, बहार आती है
-साहिर लुधियानवी
फिल्म-काजल (1965)


बंधा हुआ एक-एक धागे में भाई-बहन का प्यार
राखी धागों का त्यौहार, राखी धागों का त्यौहार
- राजेंद्र कृष्ण
फिल्म-राखी (1962)
विज्ञापन

भाई-बहन का नाता

कितना कोमल कितना सुन्दर, भाई-बहन का नाता
इस नाते को याद दिलाने, ये त्यौहार है आता
- राजेंद्र कृष्ण
फिल्म-राखी (1962)


हम बहनों के लिए मेरे भैया, आता है एक दिन साल में
आज के दिन मैं जहाँ भी रहूँ, चले आना वहाँ हर हाल में
- आनंद बक्षी
फिल्म-अंजाना (1969)

दुनिया की जितनी बहनें हैं...

दुनिया की जितनी बहनें हैं, उन सबकी श्रद्धा है इसमें
है धरम करम भैया का ये, बहना की रक्षा है इसमें
- वर्मा मलिक
फिल्म-बेईमान (1972)


इसे समझो ना रेशम का तार भइया 
मेरी राखी का मतलब है प्यार भइया
- संतोष आनंद
फिल्म- तिरंगा (1993)

मेरे अनमोल रतन...

मेरे भैया मेरे चँदा,  मेरे अनमोल रतन
तेरे बदले मैं ज़माने की,  कोई चीज़ न लूँ
-साहिर लुधियानवी
फिल्म-काजल (1965)


बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है 
 प्यार के दो तार से, सँसार बाँधा है
- शैलेन्द्र
फिल्म-रेशम की डोरी (1974)

मेरा फूल है तू

मेरा फूल है तू, तलवार है तू
मेरी लाज का पहरेदार है तू
- शैलेन्द्र
फिल्म-रेशम की डोरी (1974)


ये दिन ये त्योहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
- शैलेन्द्र
फिल्म- छोटी बहन (1959)


चंदा रे, मेरे भैया से कहना,
ओ मेरे भैय्या से कहना, बहना याद करे
- साहिर लुधियानवी
फिल्म-चंबल की कसम (1980)
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile