विज्ञापन

देश और दुनिया की जानी-मानी शायरात के चुनिंदा अशआर

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha Shakti
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ 
इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ 
-फ़रहत ज़ाहिद

चराग़ बन के जली थी मैं जिस की महफ़िल में 
उसे रुला तो गया कम से कम धुआँ मेरा 
-अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

तुझ को दुनिया के साथ चलना है 
तू मिरे साथ चल न पाएगा 
-अंजुम रहबर
विज्ञापन

एक मुद्दत से ख़यालों में बसा है जो शख़्स 
ग़ौर करते हैं तो उस का कोई चेहरा भी नहीं 
-अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

मौत पहरों उदास रहती है 
हम अगर ज़िंदगी से मिलते हैं 
-अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

हम ने सारा जीवन बाँटी प्यार की दौलत लोगों में 
हम ही सारा जीवन तरसे प्यार की पाई पाई को
-अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

दो किनारों को मिलाया था फ़क़त लहरों ने 
हम अगर उस के न थे वो भी हमारा कब था 
-अमीता परसुराम मीता

फूल किस बे-दिली से हँसते हैं 
आप किस बे-दिली से मिलते हैं 
-अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

हक़ीक़तें तो मिरे रोज़ ओ शब की साथी हैं 
मैं रोज़ ओ शब की हक़ीक़त बदलना चाहती हूँ 
- अज़रा नक़वी

उस ने मेरे नाम सूरज चाँद तारे लिख दिया 
मेरा दिल मिट्टी पे रख अपने लब रोता रहा 
-अज़रा परवीन

नश्तर जैसा अंदर इक चुभता काँटा है 
जाने उस ने दुख बाँटा या दिल बाँटा है 
-आरिफ़ा शहज़ाद

लड़कियाँ माओं जैसे मुक़द्दर क्यूँ रखती हैं 
तन सहरा और आँख समुंदर क्यूँ रखती हैं 
-इशरत आफ़रीं

क्या वफ़ा ओ जफ़ा की बात करें 
दरमियाँ अब तो कुछ रहा भी नहीं 
-ज़ाहीदा हिना

माना कि मैं हज़ार फ़सीलों में क़ैद हूँ 
लेकिन कभी ख़ुलूस से मुझ को बुला के देख 
-नसीम निकहत

दुखों के रूप बहुत और सुखों के ख़्वाब बहुत 
तिरा करम है बहुत पर मिरे अज़ाब बहुत 
-तनवीर अंजुम

फूलों की ज़द में आ के कहीं जान से न जाए 
मैं ने इसी ख़याल से तितली उड़ाई है 
-नील अहमद

क्या कहूँ उस से कि जो बात समझता ही नहीं 
वो तो मिलने को मुलाक़ात समझता ही नहीं 
-फ़ातिमा हसन

ख़्वाबों पर इख़्तियार न यादों पे ज़ोर है 
कब ज़िंदगी गुज़ारी है अपने हिसाब में 
-फ़ातिमा हसन

सुनती रही मैं सब के दुख ख़ामोशी से 
किस का दुख था मेरे जैसा भूल गई 
-फ़ातिमा हसन

एक इसी बात का था डर उस को 
मुझ में इंकार की भी हिम्मत थी 
-पूजा भाटिया

आजिज़ी आज है मुमकिन है न हो कल मुझ में 
इस तरह ऐब निकालो न मुसलसल मुझ में 
-नुसरत मेहदी
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12570 कविताएं

View Profile