विज्ञापन

Hindi Kavita: विनोद कुमार शुक्ल की कविता 'मानुष मैं ही हूँ इस एकांत घाटी में'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


मानुष मैं हीं हूँ
इस एकांत घाटी में
यहाँ मैं मनुष्य की
आदिम अनुभूति में
साँस लेता हूँ।
ढूँढकर एक पत्थर उठाकर
एक पत्थर युग का पत्थर उठता हूँ।
कलकल बहती ठंढी नदी के जल को
चुल्लू से पीकर
पानी का प्राचीन स्वाद पाता हूँ।
मैं नदी के किनारे चलते-चलते
इतिहास को याद कर
भूगोल की एक पगडंडी पाता हूँ।
संध्या की पहली तरैया
केवल मैं देखता हूँ।
चारों तरफ़ प्रकृति और प्रकृति की ध्वनियाँ है
यदि मैंने कुछ कहा तो
अपनी भाषा नहीं कहूँगा
मनुष्य ध्वनि कहूँगा।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Vikas

7 कविताएं

View Profile