विज्ञापन

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: हँसा ज़ोर से जब, तब दुनिया बोली इसका पेट भरा है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


हँसा ज़ोर से जब, तब दुनिया
बोली इसका पेट भरा है

और फूट कर रोया जब
तब बोली नाटक है नखरा है

जब गुमसुम रह गया, लगाई
तब उसने तोहमत घमंड की
कभी नहीं वह समझी इसके
भीतर कितना दर्द भरा है

दोस्त कठिन है यहाँ किसी को भी
अपनी पीड़ा समझाना
दर्द उठे तो, सूने पथ पर
पाँव बढ़ाना, चलते जाना 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile