विज्ञापन

New Year 2024: केदारनाथ अग्रवाल की कविता 'गए साल की ठिठकी-ठिठकी ठिठुरन नए साल के नए सूर्य ने तोड़ी'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


गए साल की
ठिठकी ठिठकी ठिठुरन
नए साल के
नए सूर्य ने तोड़ी।

देश-काल पर,
धूप-चढ़ गई,
हवा गरम हो फैली,
पौरुष के पेड़ों के पत्ते
चेतन चमके।

दर्पण-देही
दसों दिशाएँ
रंग-रूप की
दुनिया बिम्बित करतीं,
मानव-मन में
ज्योति-तरंगे उठतीं।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile