विज्ञापन

Hindi Poetry: नागार्जुन की कविता- प्रतिहिंसा ही स्थायी भाव है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            नफ़रत की अपनी भट्ठी में 
        
                                                    
                            
तुम्हें गलाने की कोशिश ही 
मेरे अंदर बार-बार ताक़त भरती है 
प्रतिहिंसा ही स्थायी भाव है अपने ऋषि का, 
वियेत्कांग के तरुण गुरिल्लें जो करते थे 
मेरी प्रिया नहीं करती है... 
नव-दुर्वासा, शबर-पुत्र मैं, शबर-पितामह 
सभी रसों को गला-गला कर 
अभिनव द्रव तैयार करूँगा 
महासिद्ध मैं, मैं नागार्जुन 
अष्ट धातुओं के चूरे की छाई में मैं फूँक मारूँगा 
देखोगे, सौ बार मरूँगा 
देखोगे, सौ बार जिऊँगा 
हिंसा मुझसे थर्राएगी 
मैं तो उसका ख़ून पिऊँगा 
प्रतिहिंसा ही स्थायी भाव है मेरे कवि का 
जन-जन में जो ऊर्जा भर दे, उद्गाता हूँ उस रवि का । 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all