विज्ञापन

माहेश्वर तिवारी: एक तुम्हारा होना, क्या से क्या कर देता है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            एक तुम्हारा होना
        
                                                    
                            
         क्या से क्या कर देता है,
बेजुबान छत दीवारों को
         घर कर देता है ।

ख़ाली शब्दों में
         आता है
ऐसे अर्थ पिरोना
गीत बन गया-सा
         लगता है
घर का कोना-कोना

एक तुम्हारा होना
        सपनों को स्वर देता है ।

आरोहों-अवरोहों
         से
समझाने लगती हैं
तुमसे जुड़ कर
        चीज़ें भी
बतियाने लगती हैं

एक तुम्हारा होना
       अपनापन भर देता है ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।   

10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10478 कविताएं

View Profile