विज्ञापन

Kunwar Narayan Poetry: क्या हम सब कुछ जानते हैं, एक-दूसरे के बारे में

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


क्या हम सब कुछ जानते हैं
एक-दूसरे के बारे में

क्या कुछ भी छिपा नहीं होता हमारे बीच


कुछ घृणित या मूल्यवान
जिन्हें शब्द व्यक्त नहीं कर पाते

जो एक अकथ वेदना में जीता और मरता है


जो शब्दित होता बहुत बाद
जब हम नहीं होते
एक-दूसरे के सामने
और एक की अनुपस्थिति विकल उठती है
दूसरे के लिए।

जिसे जिया उसे सोचता हूँ


जिसे सोचता उसे दोहराता हूँ
इस तरह अस्तित्व में आता पुनः
जो विस्मृति में चला गया था
जिसकी अवधि अधिक से अधिक
सौ साल है।

एक शिला-खंड पर


दो तिथियाँ
बीच की यशगाथाएँ
हमारी सामूहिक स्मृतियों में
संचित हैं।

कभी-कभी मिल जाती हैं


इस संचय में
व्यक्ति की आकांक्षाएँ
और विवशताएँ

तब जी उठता है


दो तिथियों के बीच का वृत्तांत।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8134 कविताएं

View Profile

Rajesh

191 कविताएं

View Profile

Pankaj Sharma

1295 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10459 कविताएं

View Profile

Powari Bhasha

345 कविताएं

View Profile

BIJAY TIWARI

90 कविताएं

View Profile