विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश आकुल की कविता- वह बोली सावन आया है मैं बोला, तो? आया होगा!

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            वह बोली, सावन आया है
        
                                                    
                            
मैं बोला, तो? आया होगा!

वह बोली देखो खिड़की से
सुबह-सुबह कोयल गाती है
मैं बोला ऑफ़िस जाना है
मुझ पर मैडम चिल्लाती है

वह बोली बादल छाया है
मैं बोला, तो? छाया होगा!

घर से ऑफ़िस के रस्ते में
सावन कहीं नहीं पड़ता है
कभी समय से मैं लड़ता हूँ
कभी समय मुझसे लड़ता है

वह बोली मन घबराया है
मैं बोला, घबराया होगा!

एक उम्र में सारे मौसम
एक सरीखे हो जाते हैं
उसने कहा कि इस मौसम में
पौधे तक कजरी गाते हैं

वह बोली, सबने गाया है
मैं बोला, तो? गाया होगा!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 




 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13377 कविताएं

View Profile

Neet Biology

43 कविताएं

View Profile