विज्ञापन

Gulzar Poetry: मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


मौत तू एक कविता है
मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको

डूबती नब्ज़ों में जब दर्द को नींद आने लगे
ज़र्द सा चेहरा लिये जब चांद उफ़क तक पहुँचे
दिन अभी पानी में हो, रात किनारे के करीब
ना अंधेरा ना उजाला हो, ना अभी रात ना दिन

जिस्म जब ख़त्म हो और रूह को जब सांस आए
मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको 

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile