विज्ञापन

गोविन्द कुमार 'गुंजन' की कविता- गाँव की नदी

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            पहले
        
                                                    
                            
नदी बहती थी गाँव से बाहर
फिर गाँव नदी में बहा
भले ही नदी के बारे में
किसी ने कुछ नहीं कहा

गाँव
तैरता भी था नदी में
बरसातों में डूबता भी था
लड़कियां वहीं से भरती थी पानी
वहीं था लड़कपन
वहीं थी नादानी

धोबी
पछीट पछीट कर धोते थे कपड़े
उसी की रेत से बनते थे घर
उसी के आँगन में उतरते थे
गणगौर के रथ
सजीली रणुबाई खिलखिलाती थी वहाँ

रेत पर बिखरती थी धानी चावल की
जो फूलों की तरह महकती थी
वहीं तरबूज के घरौदों में
लुकती छुपती थी नदी

नदी
खुद कभी जाती नहीं थी गाँव में
मगर गाँव के लोग
अपनी अर्थियाँ तक ले जाते थे वहाँ

वहाँ से
उसे मिलती थी जिंदगी
मिलती थी प्रेम कथाएं
घरों के नक्शे
बच्चों के घरौंदे
सीप, शंख, रंगीन पत्थरों के टुकडें
महादेव की पिंडियां
और भी बहुत कुछ

नदी
गाँव की नसों में
बहती थी खून सी
नदी गाँव के दिल में
रहती थी सकून सी

मगर गाँव में रहने वाला
एक आदमी भी था वहां
जिसके बोले हुए सफेद झूठ भी
अक्सर सच हो जाते थे
वह कहता था
यह नदी हर साल लेती है एक बलि,

कई बार
ऐसा भी हुआ कि एक बरसात में
किसी बूढ़ी औरत का इकलौता बेटा
इसकी बाढ़ में बह गया
उसकी लाश दूसरे गाँव के किनारे मिली

आप माने या ना माने,
वह कब्रिस्तान के आसपास रहने वाला
आदमी अक्सर सफेद झूठ कहता है,
यह अलग बात है कि वह सच हो जाता है

कोई नहीं मानता उसकी बातें
हर सुबह जाता है गाँव की नदी के पास

उसमें डूबता है
उसमें तैरता है
उसे प्यार करता है

सुबह से शाम तक
गाँव के पास सैकड़ों बहाने हैं
नदी के पास जाने के
उसे मिलते ही रहते है आमंत्रण आने के
नदी
बहती होगी अकेली गाँव से बाहर
मगर गाँव नदी के साथ साथ बहता है

नदी
गाती होगी चॉंदनी रातों में
और अमावस के अँधेरों में भी

मगर अपने हर गीत में
वह सिर्फ गाँव को ही पुकारती है
सिर्फ गाँव को ही देती है आवाज

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10476 कविताएं

View Profile

Mukesh kumar

1 कविता

View Profile

dinesh chauhan

3551 कविताएं

View Profile

Prem Narayan

4370 कविताएं

View Profile