विज्ञापन

चंद्रकांत देवताले: जब मैं प्रेम करता हूँ अपने से अच्छा लगता है पानी का दरख़्त

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

जब मैं प्रेम करता हूँ अपने से


अच्छा लगता है पानी का दरख़्त
और मेरे भीतर से उछलकर कुछ बीज
प्रवेश करते हैं शब्दों के भीतर

जब मैं प्रेम करता हूँ तुमसे-सबसे
अच्छी लगती है भरी-पूरी नदी
और नक्षत्र-लोक से बरसती दुआएँ
जोत जगाती हैं आँगन के दियों में

जब हम प्रेम करते हैं पृथ्वी से
आँखों में तैरते हैं सातों समुद्र
और पुरखों के सपनों की पताकाएँ
फहराने लगती हैं समय के आकाश में

पानी का दरख़्त नदी में
और नदी समुद्र में मिल जाती है
फिर भी पूरी नहीं होती प्रेम की परिक्रमा
क्षितिजों के पार कुछ ढूँढ़ती ही रहती हैं
कवियों की आँखें। 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से  https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

2936 कविताएं

View Profile