विज्ञापन

हास्य: अरुण जैमिनी की हास्य कविता इंटरव्यू देने पहुंचा हरियाणे का एक युवा बेरोज़गार

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            इंटरव्यू देने पहुंचा
        
                                                    
                            
हरियाणे का एक युवा बेरोज़गार
एक पोस्ट के लिए
आए थे अस्सी उम्मीदवार
किसे रखना है, यह बात तय थी
इसलिए चयनकर्ताओं के सवालों में
न सुर, न ताल और न लय थी

एक चयनकर्ता ने
हरियाणवी छोरे से पूछा -
"बताओ 
ताजमहल कहाँ है?"
"जी... रोहतक में"
"बहुत अच्छा... बहुत अच्छा....
इतना भी नहीं जानता
नौकरी क्या खाक करेगा?"
हरियाणवी छोरा बोला
"आगरे में बता दूँ
तो क्या रख लेगा?" 

साभार - हास्य-व्यंग्य की शिखर कविताएं
राधाकृष्ण पेपरबैक्स 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile