विज्ञापन

अनामिका: धीरे-धीरे जगहें छूट रही हैं, बढ़ना सिमट आना है वापस - अपने भीतर

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

धीरे-धीरे जगहें छूट रही हैं,


बढ़ना सिमट आना है वापस - अपने भीतर!

पौधा पत्ती-पत्ती फैलता
बच जाता है बीज-भर,
और अचरज में फैली आँखें
बचती हैं, बस, बूंद-भर!

छूट रही है पकड़ से
अभिव्यक्ति भी धीरे-धीरे!
किसी कालका-मेल से धड़धड़ाकर
सामने से जाते हैं शब्द निकल!

एक पैर हवा में उठाए,
गठरी ताने
बिल्कुल अवाक खड़े रहते हैं
गन्तव्य! 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile