विज्ञापन

Hasya Poetry: ओम् प्रकाश आदित्य की कविता- श्वान जिमि गेट पर काला धन सेठ पर

काव्य डेस्क

Hasya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कवि जिमि मंच पर, भूखा जिमि लंच पर, 
        
                                                    
                            
जिमि सरपंच पर न्याय का ख़ुमार है। 

कामदेव मन पर मन गोरे तन पर, 
जिमि मूलधन पर ब्याज़ अख़बार है। 

पंडा जिमि घाट पर आलसी ज्यों खाट पर, 
चंबल की बाट पर जैसे बटमार है। 

श्वान जिमि गेट पर काला धन सेठ पर, 
मंत्री जी के पेट पर बैठा भ्रष्टाचार है। 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all