विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए रखी गई है इस बार पुस्तक मेले की थीम, आज से शुरू हो रहा है मेला

दीपाली अग्रवाल

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार से विश्व पुस्तक मेला शुरु हो चुका है जिसकी थीम इस बार दिव्यांगों पर आधारित होगी। इस थीम के माध्यम से लोगों का परिचय दिव्यांगों की प्रतिभा से होगा। इस थीम में पुस्तक व फ़िल्मों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वाभिमान व आत्मविश्वास मिलेगा। 


प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रबंधन ने इस मेले की थीम दिव्यांगजन रखी है। मेले में गूगल की ओर से दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाएं होंगी। ब्रेल स्लेट, पारकिंग्स
टाइपराइटर और नई आधुनिक तकनीक पर आधारित ऑरबिट भी प्रदर्शित किया जाएगा। आम पाठकों को बताया जाएगा कि ब्रेल सांकेतिक भाषा की किताब किस प्रकार तैयार होती है।   

साथ ही मेले में दिव्यांगों पर आधारित पांच सौ पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा दो सौ ब्रेल लिपि पर आधारित किताबें होंगी। मेला प्रगति मैदान में 5 जनवरी 2019 से 13 जनवरी 2019 तक लगेगा। लगभग 50 मेट्रो स्टेशन पर टिकट उपलब्ध होंगी। व्यस्कों की टिकट 20 रुपये और बच्चों की टिकट दस रुपये की होगी।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12570 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile