विज्ञापन

साहित्यकार रामदरश मिश्र के निधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            
पद्मश्री से सम्मानित 102 वर्षीय वयोवृद्ध साहित्यकार रामदरश मिश्र का शुक्रवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वे बढ़ती आयु के साथ आने वाली शारीरिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे। उनके निधन से साहित्यजगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामदरश मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा- जाने-माने साहित्यकार और शिक्षाविद रामदरश मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना हिंदी और भोजपुरी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी लोकप्रिय रचनाओं के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!
11 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile