महक-ओ-नामा और हिंदी पोएट्री स्लैम नोएडा में काव्य-संध्या का आयोजन करने जा रहे हैं। पेशे से इवेंट मैनेजर महक आनंद ने इस कार्यक्रम को डिज़ायन किया है। हिंदी पोएट्री स्लैम के संजय शैफ़र्ड इसमें सहयोग कर रहे हैं। साथ ही मातृभूमि एप की भी इसमें भागीदारी रहेगी। इस क्रार्यक्रम में साहित्य व प्रकाशन से जुड़े जाने-माने लोग शामिल लेंगे। साथ ही कुछ युवा रचनाकार भी अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम को ए.डी. थोट्स (AD thoughts) के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
इस काव्य-संध्या का उद्देश्य साहित्य का प्रचार करना है जिससे वह युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय हो सके। महक के अनुसार दिल्ली व गुड़गांव में अक्सर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन नोएडा व ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र में पोएटिक कार्यक्रम कम ही देखने को मिलते हैं। इस आयोजन से इन क्षेत्रों के लोगों की भी भागीदारी मिलेगी।
आप भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं
दिनांक - 28 सितम्बर 2019
समय - शाम 4 से 6 बजे
स्थान - #3bros cafe सेक्टर 63 नोएडा