विज्ञापन

कोई मेरे लिखे गीत गाकर ज़िंदगी में आगे बढ़ता है मेरे लिए इससे बड़ा क्या पुरस्कार होगा - संतोष आनंद

दीपाली अग्रवाल

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

रानू मंडल के नाम से अब सभी वाकिफ़ हो चुके हैं। वह गीत 'एक प्यार का नग़मा है' गाकर चर्चा में आ गयी थीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में गाने का ऑफ़र मिला और वह थोड़े ही वक़्त में स्टार बन गयीं। चूंकि वीडियो बेहद चर्चा में था तो इस गीत की गायिका लता मंगेशकर और गीतकार संतोष आनंद के नाम पर भी सभी का ध्यान गया। ख़ास तौर पर संतोष आनंद ख़बरों में आने लगे कि किस प्रकार यह गीत लिखने वाले 'गीतकार' आज गुमनामी का जीवन बिता रहे हैं। संतोष आनंद लंबे वक़्त से बॉलीवुड से दूर हैं और कभी किसी सम्मेलन में ही नज़र आते हैं।



इसके बाद उन्होंने एक वीडियो फ़ेसबुक के ज़रिए जारी किया और कहा कि - "आप लोगों ने जो चिंता मेरे लिए जताई है, यह प्यार है आपका। मैंने हमेशा प्यार ही किया है और प्यार ही दिया है। कोई आगे बढ़ता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है। बीते दिनों मैं जब भी कवि सम्मेलन में गया जनता ने मुझे स्टेज से उतरने नहीं दिया। जब भी मैं 'एक प्यार का नग़मा है' गाता हूं, मैं पहला शब्द पढ़ता हूं तो पूरी जनता खड़ी हो जाती है। मैं श्रोता हो जाता हूं और जनता वक़्ता हो जाती है।

छोटे-छोटे बच्चे भी ये गीत मुझे सुनाते हैं और मैं ख़ुश हो जाता हूं। कोई मेरे लिखे गीत गाकर आगे बढ़ता है, मेरे लिए इससे बड़ा क्या पुरस्कार होगा।  मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मेरे गीत लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। मैं आप सभी का बहुत धन्यवाद करता हूं।"
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all