विज्ञापन

हास्यमेव जयते, काका हाथरसी मेला एवं पुरस्कार समारोह  

रत्नेश मिश्र

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            18 सितंबर 2019 को प्रात: 10.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक जामिया हमदर्द यूनवर्सिटी दिल्ली के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऑडिटोरियम में जयजयवंती फाउंडेशन एवं जामिया हमदर्द के संयुक्त प्रयासों से हिंदी के दिवंगत हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी की याद में 'हास्यमेव जयते'  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर  'हास्यमेव जयते' काका हाथरसी मेला एवं पुरस्कार समारोह भी आयोजित है। 
        
                                                    
                            

दिनभर के इस कार्यक्रम में काका हाथरसी के हास्य-व्यंग्य पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा होगी। शाम 4.30 से 5.15 तक काका हाथरसी ट्रस्ट द्वारा काका पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार, डाॅ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' मौजूद रहेंगे। 2019 का यह पुरस्कार जनाब पाॅपुलर मेरठी को प्रदान किया जाएगा।  
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

DINESH PRAJAPATI

3 कविताएं

View Profile