विज्ञापन

लड़ी जाएगी ये लड़ाई अब आशियाने से...

रत्नेश मिश्र

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            दुनियाभर में वैश्विक महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते देश लाॅकडाउन है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सार्वजनिक जुटान और भीड़-भाड़ से परहेज करते हुए अपने घरों में रहना ही इस बीमारी से बचाव का तरीका है। ऐसे में इंटरनेट ही वह माध्यम है जिसके रास्ते आप लोगों तक पहुंच सकते हैं और तरह-तरह से लोगों का मनोबल बढ़ा सकते हैं। इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ प्रेरणादायक काव्य पंक्तियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। कविता की पंक्तियां इस प्रकार हैं-
        
                                                    
                            

समझ गया दिल ये भी अब तो समझाने से 
लड़ी जाएगी ये लड़ाई अब आशियाने से 

मिलकर नहीं अलग अलग लड़ना है हमें 
मैं लड़ता अपने तुम लड़ो अपने ठिकाने से 

घर में हो तुम इसे क़ैद न समझो मेरे यार 
कट जाएंगे दिन ये तेरे मेरे मुस्कुराने से
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile