राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (एनबीटी) ने एक अनूठी पहल शुरू की है- 'दिल्ली एनसीआर पुस्तक परिक्रमा 2026'मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी। जिसके तहत नोएडा सेक्टर- 15 के गेट न. 2 मंदिर के पास पुस्तकों से लदी बस और न्यास के कर्मचारी उपस्थित रहे। 'बच्चों की पिक्चर बुक्स & स्टोरी बुक्स: रंगीन और आकर्षक बाल-साहित्य। द्विभाषी (Bilingual) पुस्तकें: हिंदी व अंग्रेजी में ज्ञानवर्धक किताबें। विज्ञान & तकनीक (Science): रोचक और आसान भाषा में साइंस बुक्स। संस्कृति, कला & इतिहास: देश की धरोहर और विरासत से जोड़ती अनमोल पुस्तकें' मोबाइल प्रदर्शन की की मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम के आयोजक निखिल पाण्डेय और उनके सहयोगी हैं।
31 मिनट पहले