विज्ञापन

इरा टाक के नए उपन्यास 'प्यार के इस खेल में- एक आईपीएस और डॉक्टर की अजब- ग़ज़ब लव स्टोरी' का लोकार्पण

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            लोकप्रिय लेखिका इरा टाक का नया उपन्यास 'प्यार के इस खेल में- एक IPS और डॉक्टर की अजब- ग़ज़ब लव स्टोरी' हाल ही में प्रकाशित और बिक्री के लिए रिलीज हुआ है।  गोरखपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में 21 दिसंबर को जानेमाने लेखक- संपादक यशवंत व्यास, पत्रकार - लेखक सुनील द्विवेदी, प्रो हर्ष सिन्हा,डॉ अमोद राय, शैवाल श्रीवास्तव के हाथों इसका लोकार्पण हुआ। हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रकांता और प्रख्यात कवि, आलोचक जितेंद्र श्रीवास्तव  इस मौके पर मौज़ूद रहे। गोरखपुर की सुधि जनता ने दिल खोल कर किताब का स्वागत किया। 
        
                                                    
                            

जयपुर की इरा टाक की प्रिंट में यह बारहवीं किताब है। इससे पहले  पेंगुइन, प्रभात प्रकाशन, मंजुल और राजपाल एंड संस जैसे नामी प्रकाशकों से भी उनकी किताबें आकर चर्चित हुई हैं। 

मल्टीनैशनल ऑडियो प्लेटफॉर्म स्टोरीटेल पर 'प्यार के इस खेल में' पर ऑडियो सीरीज के रूप में चर्चित और बेस्टसेलर रहा है। 216 पृष्ठों की इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन नई दिल्ली ने किया है। मात्र 400 रुपए की यह पुस्तक पठनीय है। अमेजन आदि सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी यह उपलब्ध करवाई जा चुकी है। 

उपन्यास के बारे में -

यह एक आधुनिक प्रेमकथा है। जिसमें हमारा समय धड़कता है।  हमारे समय की संवेदनाएं और उलझनें हमारी समय की भाषा में बयान हुई हैं। इसकी कहानी में प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सफल डॉ त्रिशा, अपनी पर्सनल लाइफ में प्यार की तलाश में है- एक ऐसा साथी जो उसको दीवानों की तरह प्यार करे और उसको समझे।

पहली मुहब्बत में धोखा खाने के बाद दोबारा विश्वास करना उसके लिए बेहद मुश्किल है। आईपीएस विक्रांत त्रिशा को कई वर्षों से इकतरफ़ा प्यार करता है पर उसकी न सुनने के बाद पीछे हट जाता है, लेकिन मुश्किलों में हमेशा एक सच्चे दोस्त की तरह उसके साथ खड़ा रहता है।

दूसरी तरफ़ राहुल की दीवानगी से त्रिशा उसकी तरफ झुकती चली जाती है पर इस नए रिश्ते में वो एक बड़े तूफ़ान में घिर जाती है। दोस्ती और इश्क़ के बीच झूलते रिश्ते में क्या प्यार के फूल खिल पाएंगे? रिश्तों की बारीकियों और उतार चढ़ाव से बुनी खूबसूरत दास्ताँ है, उपन्यास प्यार के इस खेल में! 

 इरा टाक न केवल लेखिका और चित्रकार हैं, बल्कि वे फिल्म निर्माण और पटकथा लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके पहले के उपन्यासों और कविता संग्रहों को पाठकों ने खूब सराहा है।
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all