विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने पढ़ी यह कविता - तभी अमर तिरंगा आसमान में शान से लहराएगा

दीपाली अग्रवाल

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक कविता सुनाई। इस कविता में भारत को लेकर नयी उम्मीदें हैं।





जब भारत मां का हर बच्चा
अच्छी शिक्षा पाएगा
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा

जब भारत के हर बंदे को
अच्छा इलाज मिल पाएगा
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा

जब सुरक्षा और सम्मान महिलाओं में
आत्मविश्वास जगाएगा 
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा

जब हर नौजवान के माथे से 
बेरोज़गार का तमगा हट जाएगा
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा

जब हर भारतवासी जीवन की
मूलभूल सुविधाएं पाएगा
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा

जब धर्म जाति से ऊपर उठकर हर भारतवासी
केवल भारत को आगे बड़ाएगा
तभी अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile