विज्ञापन

तुम्हीं से प्यार है

Sant Prasad

Campus Shayari
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            आज दिल ये कह रहा हमको तुम्हीं से प्यार है।
        
                                                    
                            
इल्तजा दिल की सुनो अब कह भी दो इकरार है।

इश्क की होती रही है क्या ग़जब गुस्ताखियाँ,
सोच कर मदहोश होता दिल का हर इक तार है।

रात का खामोश मंजर कर रहा पागल मुझे ,
पास मेरे आ भी जाओ आज तो इतवार है।

इश्क़ ही है जात मेरी इश्क़ ही मेरा खुदा,
इश्क़ के बिन जिंदगी की हर खुशी बेकार है।

कह रही है "आन" अब तो दूर कर दो दूरियाँ,
क्यूँ भला होती रहे ये प्यार में तकरार है।
 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile