विज्ञापन

अंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण की प्रेरक कथा – ‘एक लड़का जिसने संविधान लिखा

काव्य डेस्क

Book Review
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

मनुष्य हर घटना से जुड़े घटनाक्रम को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है। विशेषतः स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और उस इतिहास को बदलने वालों के बारे में खोज आज भी वार्ता का विषय है।



अँग्रेज साम्राज्यवादियों के विरुद्ध शतकों के संग्राम से हमें स्वतन्त्रता मिली। यह संग्राम हर भारतीय के योगदान से संभव हो पाया। स्वतंत्रता मिलने के बाद भारत को किन परिस्थितियों से लड़ना पड़ा और आगे बढ़ने के लिए कैसे संघर्ष करना पड़ा उसका ज्ञान आज के बच्चों को होना उतना ही आवश्यक है जितना के स्वतंत्रता के दौरान हर भारतीय को।

भारत की दिशा को निर्धारित करने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज था वह था भारत का संविधान जिसके कारण आज भी हमारा जीवन क्रमशः व्यवस्थित एवं प्रगति की ओर बढ़ रहा है, परन्तु क्या आज के बच्चों को पता है कि यह संविधान ऐसे ही नहीं बन गया था? भारत के हर वर्ग के संघर्ष एवं उनकी यथास्थिति में सुधार की आवश्यकता इस संविधान का आधार है। भारतीय संविधान को बनाने वाले लोगों ने इस मूलभूत बात को ध्यान में रखकर ही राष्ट्र को आज के ही संविधान समर्पित किया था।

संविधान के पीछे की कहानी में उसे लिखने वाले प्रमुख व्यक्ति, बाबासाहेब अंबेडकर का बहुत ही विशाल योगदान रहा है। प्रश्न यह है कि उन्हें भारतीय संविधान को यह रूप देने के प्रेरणा कहाँ से मिली। निश्चय ही इस प्रेरणा के अनेक स्रोत होंगे और इसमें सबसे प्रमुख उनके निजी अनुभव रहे होंगे।

इन्हीं अनुभवों को राजेश तलवार अपनी पुस्तक, एक लड़का जिसने संविधान लिखा में उजागर करते हैं। तेरह दृश्यों में लिखा यह नाटक अंबेडकर के जीवन के संघर्षों को उजागर करता। अनुसंधान एवं सन्दर्भों से भरी यह पुस्तक बहुत ही सहज ढंग से पाठक को अम्बेडकर के बारे में जानकारी देती है। उनके परिवार, जातिगत भेदभाव, पढ़ाई, न्याय की खोज, न्याय के लिए लड़ाई को उजागर करती यह पुस्तक अंबेडकर के संघर्षों को अत्यंत संवेदनशील एवं विचारोत्तेजक ढंग से दर्शाती है। 

बच्चों को अम्बेडकर की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे उनके चिंतन, मनन और भारत के प्रति समर्पण को दर्शाती “एक लड़का जिसने संविधान लिखा” लेखक राजेश तलवार की एक अनूठी लेखन शैली का दर्पण है, जिसमें संविधान पर नाटक की तैयारी कर रहे पाँच बच्चे अम्बेडकर के जीवन को दिशा देने वाले पड़ावों की चर्चा करते हुए आज के सन्दर्भ में उनके संघर्षों और उपलब्धियों को देखते हैं । यह शैली नाटक को प्रासंगिक बना देता है।

यह किताब सभी उम्र के पाठकों को रोमांचित करेगी।  

पुस्तक: एक लड़का जिसने संविधान लिखा
लेखक: राजेश तलवार
अनुवादक: असदुर्रहमान क़िदवाई
प्रकाशक: पोनीटेल बुक्स
आई०एस०बी०एन० : 978-9380637402
पुस्तक श्रेणी: नाटक
प्रकाशन वर्ष: २०२५
मूल्य: ₹२२५
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile