विज्ञापन

मीडिया साक्षरता: दूसरी परंपरा

रत्नेश मिश्र

Book Review
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। इन्हीं महामारी के दिनों में एक शब्द जो अत्यंत प्रचलित हुआ और इतना ही नहीं उसके अनेक परिणाम-दुष्परिणाम भी देखने को मिले। यह शब्द है- ‘इन्फोडेमिक(Infodemic)’ इस शब्द का तात्पर्य अतिशय सूचना से है। इन अतिशय सूचनाओं में से जब यह चुनना मुश्किल है कि किस सूचना पर विश्वास करें और किस पर नहीं, ऐसी स्थिति एक विमर्श को जन्म देती है- मीडिया साक्षरता। हरियाणा ग्रन्थ अकादमी, पंचकुला द्वारा प्रकाशित एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “मीडिया साक्षरता: दूसरी परंपरा” इसी विषय पर केन्द्रित है।

मीडिया साक्षरता का विमर्श कोरोना काल में ही खड़ा नहीं हुआ है अपितु तकनीकी के विकास के साथ ही सूचनाओं का अम्बार भी लगातार बढ़ता गया। कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। इन सूचनाओं के अम्बार से अपने उपयोग की सूचनाओं को चुनना और उसको भी उत्तर सत्य के दौर में विश्वसनीयता की कसौटी पर परखने की आवश्यकता ने 90 के दशक में मीडिया साक्षरता की अवधारणा को जन्म दिया। आज फेक न्यूज अपने आप में एक बड़ा व्यापार बन गया है और डिजिटल मीडिया ने भी इसे प्रभावित किया है। ऐसे में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता और बढ़ जाती है। इन्हीं विषयों से पुस्तक के प्रथम अध्याय का प्रारंभ होता है।
 
विज्ञापन

पुस्तक के प्रथम अध्याय ‘मीडिया और समाज के अंतर्संबंध’ में समाज और समाज में जन भागीदारी के लिए आवश्यक साक्षरता के साथ लोकतान्त्रिक सशक्तिकरण की विस्तार से चर्चा की गई है। अनेक उदाहरणों से लेखक ने यह स्पष्ट किया है कि समाज जीवन के बारे जागरूक होने के लिए मीडिया संस्थानों के तानेबाने को भी समझना अत्यावश्यक है। प्रथम अध्याय में लगातार इस बात पर जोर दिया गया है कि उपभोक्ता को अविचारित ढंग से सूचना के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया साक्षरता से उपभोक्ता का व्यक्तिगत ही नहीं अपितु सामाजिक हित भी जुड़ा हुआ है। 

पुस्तक के दूसरे अध्याय ‘मीडिया लिटरेसी: अर्थ, परिभाषा एवं अवधारणा’ में मीडिया साक्षरता की अवधारणा का विकास कैसे हुआ; का उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त मीडिया लिटरेसी के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई है। इसमें डिजिटल लिटरेसी, न्यूज लिटरेसी एवं इनफार्मेशन लिटरेसी इत्यादि के बारे में बताया गया है।  इस अध्याय में इसका उल्लेख भी किया गया है कि मीडिया लिटरेसी की आवश्यकता क्यों है?

तीसरे अध्याय ‘मीडिया लिटरेसी थ्योरी’ में बताया गया है कि चुकी मीडिया साक्षारता एक तरह से अंतरानुशासनिक प्रकृति का अध्ययन है।  पुस्तक का चौथा अध्याय ‘मीडिया लिटरेसी: विश्व परिदृश्य’ मीडिया साक्षरता के वैश्विक परिदृश्य पर केन्द्रित है। इस अध्याय में कनाडा, इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, हांगकांग, अफ्रीका, भूटान, रूस एवं जापान इत्यादि अनेक देशों में मीडिया साक्षरता की स्थिति के बारे में बताया गया है। पुस्तक में कुल सात अध्याय हैं। 
    
इस प्रकार यह पुस्तक  इन्फोडेमिक (Infodemic)के इस युग में सूचना अतिशय सम्बन्धी अनेक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक सिर्फ मीडिया या पत्रकारिता के विद्यार्थियों अथवा शोधार्थियों के लिए ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्गों के लिए आवश्यक है जो किसी भी माध्यम से सूचना ग्रहण करते हैं। इस पुस्तक के बारे में एक विशेष बात यह है कि ये उन पुस्तकों में है जिस पर भारत में हिंदी में पहले लेखन किया गया है, न कि अंग्रेजी में। यह पुस्तक इस विषय पर केन्द्रित हिंदी में पहली पाठ्य पुस्तक है। प्रत्येक सूचना उपभोक्ता को यह पुस्तक आवश्यक तौर से पढ़नी चाहिए।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile