फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 03 Jul 2021 08:17 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है।
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन


19 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इन लेक्चरर रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी गई है। लेक्चरर फिजिक्स के 30 पद, लेक्चरर केमिस्ट्री के 26 पद, लेक्चरर बायोलॉजी के 33 और लेक्चरर मैथ के 35 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईएसआई में नौकरियां : इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, सहायक और अन्य पदों के लिए मांगे आवेदन


इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये रखा गया है। जबकि, दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें