फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग: 25 जुलाई को आयोजित होगी राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा

Fri, 02 Jul 2021 06:04 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 25 जुलाई को करेगा। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 25 जुलाई को करेगा। इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर विवरण चेक कर सकते हैं। वन सेवा और राज्य सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी होंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा: दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षा 30 जूलाई से, 5 जुलाई से भरे जाएंगे एग्जाम फॉर्म

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले ये परीक्षाएं 20 जून को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वन सेवा और राज्य सेवा परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इन परीक्षाओं के आयोजन की तारीख 25 जुलाई सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन


प्रीलिमिनरी परीक्षाओं का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहली पाली का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा। वहीं, परीक्षा की दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:15 बजे से लेकर 4:15 बजे तक होगा। इन परीक्षाओं के प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध हैं। प्रश्न पत्रों में कोई नकारात्मक अंकन शामिल नहीं है। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए दो घंटे का समय आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कलकत्ता विश्वविद्यालय परीक्षा 2021: 9 जुलाई से सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए 235 रिक्तियां हैं। इसमें सहायक संरक्षक पद और वन रेंजर पद के लिए राज्य वन एसएफएस 2020 के तहत 111 रिक्तियां हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें