उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
- फोटो : Social Media
आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1,2,3 की भर्ती के लिए इंटरव्यू लेटर जारी कर दिया है। इस कॉल लेटर को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं , वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस ने इससे पहले प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का भी आयोजन किया था। मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 25 सितंबर 2021 को किया गया था। उम्मीदवारों का चयन उन्हें इन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर किया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन 8 नवंबर 2021 को किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्य परीक्षा 25 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू 8 नवंबर, 2021 को हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड एसएसएससी ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा के लिए आज जारी कर सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
आईबीपीएस आरआरबी के इंटरव्यू कॉल लेटर को कैसे डाउनलोड करें?
उममीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के आईबीपीएस आरआरबी के इंटरव्यू कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
ibps.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे IBPS RRB interview call letter के लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन क्रमांक या रोल क्रमांक और पासवर्ड, जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका इंटरव्यू कॉल लेटर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
उम्मीदवार उन सभी जरूरी चीजों की एक सूची तैयार कर लें, जिन्हें इंटरव्यू में ले जाना है।
यह भी पढ़ें-
Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में सेलर के पदों पर भर्ती, दसवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन