फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर भी मैदान में डटे हैं बुजुर्ग

विज्ञापन
डॉक्टरों के खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज बांजल भटवाल गांव के लोगों का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। गांव की न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर गांव के पंचायत घर के बाहर लोगों ने छठे दिन भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छह दिनों से जारी प्रदर्शन में कुछ बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे भगतराम (70) और मस्त राम (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर लेट कर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव के सैकड़ों ग्रामीण सरकार से मांग कर रहे हैं कि न्यू टाइप पीएचसी में रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। अगर सरकार ने इस संदर्भ में संज्ञान नहीं लिया, तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में यूथ क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, पंचायत की सरपंच ललिता देवी, पंचायत के कई प्रतिनिधि, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें