उप जिला बिलावर अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते एडीसी बिलावर संदेश कुमार और जिला
- फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के सबसे बड़े उपजिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब सस्ती दवाइयां लेने के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। क्योंकि, अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने अस्पताल परिसर में ही पहला जन औषधि केंद्र खोल दिया है।
वीरवार को अस्पताल में खोले गए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन एडीसी संदेश कुमार शर्मा और जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह ने किया। उपमंडल के आला अधिकारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में कई प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण दवाइयां जन औषधि केंद्र में उपलब्ध होंगी, जिनका मूल्य बाजार की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत तक कम होगा।
उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र में मधुमेह, रक्तचाप, विटामिन, गैस्ट्रो से संबंधित दवाइयां, एंटीबायोटिक्स, इत्यादि उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले दिनों में हर प्रकार की दवाइयां जन औषधि केंद्र में उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपजिला अस्पताल में तैनात कई डॉक्टरों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।