फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे भाजपा कैडर-चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने स्थानीय व्यापारियों के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उचित विचार करने का फैसला किया है। इसके साथ पार्टी कैडर को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है। सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को प्राथमिकता पर हल करने का काम किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग और पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में जम्मू कश्मीर में विकास गतिविधियों के साथ मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जम्मू कश्मीर में शांति बहाली, भ्रष्टाचार और आतंकवाड़ से लड़ने के लिए एलजी प्रशासन द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना की गई। कोर ग्रुप ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते बताया गया कि विशेषरूप से जम्मू कश्मीर के नागरिकों के लिए मोदी सरकार की विशाल विकास परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया गया है। पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने, आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना, अर्दसैनिक और पुलिस बलों सहित अन्य एजेंसियों की प्रशंसा की गई। कश्मीर में पर्यटन की भारी आमद को समृद्र दिनों के वापस लौटने का संकेत बताया गया। चुगने दोहराया कि पार्टी लोगों के कल्याण के लिए खड़ी है। जनकल्याण के लिए पार्टी का समर्पण पार्टी की मुख्य ताकत है। जनता की लंबे समय से लंबित और वास्तविक मांगों पर गंभीरता से काम करने का फैसला लिया गया। जम्मू कश्मीर में राजनीतिक स्थितियों का एक सप्ताह में विश्लेषण किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक में हाल ही में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले हुए जम्मू बंद को लेकर प्रशासन की नीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अशोक कौल महासचिव (संगठन), सांसद जुगल किशोर शर्मा, निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें