फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, कई नेताओं ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sat, 07 Aug 2021 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बडगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उधर, पूर्व सांसद नजीर अहमद लावे समेत कई नेताओं ने पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन थाम लिया। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद बरामद हुआ है। वहीं एक अन्य आतंकी मुठभेड़ स्थल से भाग निकला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आईजीपी कश्मीर जोन, विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए दूसरे आतंकवादी को ख्रिव इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड भी मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


सियासी उठापटक: पूर्व सांसद नजीर अहमद लावे समेत कई नेताओं ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सियासी उठापटक जारी है। कई नेता दल बदल चुके हैं। शनिवार को पूर्व एमएलसी, एडवोकेट मुर्तजा खान, पूर्व सांसद नजीर अहमद लावे, मीर मोहम्मद फैयाज, डीडीसी अध्यक्ष बारामुला और श्रीनगर के पूर्व उप मेयर ने पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन थाम लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेलिकॉप्टर हादसा: पायलट और सह-पायलट की तलाश में रंजीत सागर झील में उतारी गई पनडुब्बी
रंजीत सागर झील के बीचोंबीच मंगलवार की सुबह क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और को-पायलट की तलाश के लिए पनडुब्बी उतारी गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। विशेष उपकरणों की मदद से नौसेना की टीम लापता पायलटों की तलाश में जुटी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: मीर के बेटे की शादी में होंगे शामिल, क्षीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह भी जाएंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर आ रहे हैं। राहुल गांधी श्रीनगर में 9 अगस्त को प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा मौलाना आजाद रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन का 10 अगस्त को उद्घाटन करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लेह और कारगिल के लिए सौगात: लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लोकसभा में विधेयक पारित
लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए लोकसभा में पेश विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया है। शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पर बयान में कहा कि लद्दाख के सात हजार विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। प्रधान ने कहा कि सरकार लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलना चाहती है। यह भी संयोग है कि विधेयक को अनुच्छेद 370 हटने के दो साल पूरे होने के अवसर पर लाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें