फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज: मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम बारिश, तपिश से राहत, उमस कर रही परेशान 

Sat, 07 Aug 2021 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में निरंतर हल्की बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के बावजूद पिछले दो महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है। जम्मू संभाग में अब तक जिला उधमपुर, कठुआ और जम्मू में इंद्रदेव अधिक मेहरबान हुए हैं। पिछले एक सप्ताह में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 5 अगस्त की अवधि में जम्मू संभाग के दस जिलों में सामान्य से औसत माइनस 7.03 फीसदी कम बारिश हुई है। इसमें सामान्य से 466.62 के बजाय 433.77 मिलीमीटर बारिश हुई है। उधमपुर में सामान्य 714.6 के बजाय 778.4 मिलीमीटर, सांबा में सामान्य 518.1 के बजाय 623 मिलीमीटर, रियासी में सामान्य 602 के बजाय 792 मिलीमीटर, राजोरी में सामान्य 223.1 के बजाय 215.8 मिलीमीटर, पुंछ में सामान्य 456.8 मिलीमीटर के बजाय 333 मिलीमीटर, राजोरी में सामान्य 403.2 के बजाय 306.4 मिलीमीटर, किश्तवाड़ में सामान्य 241.7 के बजाय 97.6, कठुआ में 746.9 के बजाय 523.1 मिलीमीटर, जम्मू में सामान्य 518.1 के बजाय 454.8 और डोडा में सामान्य 241.7 के बजाय 213.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी तरह 30 जुलाई से 5 अगस्त के अंतराल में जम्मू संभाग के दस जिलों में सामान्य से औसत 43.3 फीसदी कम बारिश हुई है। इसमें सामान्य में 94.87 मिलीमीटर के बजाय 53.8 फीसदी ही पानी बरसा। 

जम्मू में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, यह कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर मौसम साफ रहने से तपिश से थोड़ी राहत रही, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। जम्मू में दिन में आद्रता (उमस) का प्रतिशत 73 रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 26.6, कटड़ा में 30.2, भद्रवाह में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 26.8, पहलगाम में 21.7, गुलमर्ग में 17.0, लेह में 20.6 और कारगिल में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें