फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम: श्रीनगर में माइनस 1.2, लेह में माइनस 8.6 डिग्री पहुंचा पारा, जम्मू संभाग में कड़ाके की ठंड

Tue, 16 Nov 2021 09:00 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों और लद्दाख में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पहलगाम में माइनस 4.7 डिग्री और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में पतझड़ के दौरान चिनार के पत्तों के बीच बैठा बच्चा। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों और लद्दाख में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह से पहलगाम में माइनस 4.7 डिग्री और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं लद्दाख के लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात थी।

विज्ञापन


लेह के कई क्षेत्रों में जलस्रोत जमने लगे हैं। कारगिल में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इधर जम्मू में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पारे में गिरावट भी जारी रहेगी। 

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। यहां तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री गिरावट आई है। जम्मू संभाग में भी रात को सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 25.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 6.3, कटड़ा में 9.7 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साफ मौसम के साथ प्रदेश में खुश्क सर्दी में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें