फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर महबूबा का आरोप: वोट के लिए हिंदू-मुसलमान को लड़ाया जा रहा, त्रिपुरा-यूपी और महाराष्ट्र हैं गवाह

Tue, 16 Nov 2021 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। महबूबा जम्मू के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा पर उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) मुखिया महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को केंद्र सरकार और भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) पर जमकर हमला बोला। युवाओं की बात करते हुए महबूबा ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जिसे वर्तमान सरकार खत्म करने में असफल रही है। एक साल से अधिक समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। समाज में जहर घोलने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि यह सरकार केवल हिंदू मुसलमान को लड़ा रही है। जिसकी शुरुआत त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से की जा चुकी है। इस सरकार की वोट पाने की यही योजना है। महबूबा ने श्रीनगर के हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने इस मुठभेड़ की जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें- श्रीनगर मुठभेड़: पाकिस्तानी दहशतगर्द बिलाल का हुआ खात्मा, 'आतंकियों का कॉल सेंटर' देख पुलिस भी हैरान 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के खिलाफ अभियान में नागरिकों के मारे जाने पर दुख होता है
श्रीनगर मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की फायरिंग में मारे गए मकान मालिक(जिसके घर में आतंकी छिपे हुए थे) के मामले पर महबूबा ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि आपने आतंकवादियों के साथ नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। महबूबा ने कहा कि मुझे हैदरपोरा मुठभेड़ के बारे में एक खबर मिली। आतंकवादी मारे गए लेकिन परिवार का आरोप है कि घर के मालिक को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया और उसे मार दिया गया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें