दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में कुलगाम के एक सरपंच और उनकी पत्नी की सोमवार दोपहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने कश्मीर के बांदीपोरा में सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के पांच ठिकाना पर छापा मारा है। यह कार्रवाई टेरर फंडिंग मामले में की जा रही है। इससे पहले एनआईए ने रविवार को 14 जिलों में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के 56 ठिकानों पर छापा मारा था। सीआरपीएफ और पुलिस के साथ श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजोरी जिले में कार्रवाई की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया है। इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने जमात-ए-इस्लामी पर हुई एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। महबूबा ने कहा कि जमात पर एनआईए की छापेमारी भारत सरकार के तथाकथित अभिन्न भाग के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रतीक है। इस तरह के दमनकारी उपाय अस्थायी रूप से काम कर सकते हैं लेकिन लंबे समय में यह काउंटर प्रोडक्टिव साबित होंगे। जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच की खाई हर गुजरते दिन के साथ चौड़ी होती जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......