फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकियों ने की हत्या, दहशतगर्दों की तलाश में अभियान जारी

Mon, 09 Aug 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा सरपंच गुलाम रसूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में कुलगाम के एक सरपंच और उनकी पत्नी की सोमवार दोपहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की।

विज्ञापन


इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के अध्यक्ष भी थे।

भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन






वहीं, पीडीपी मुखिया ने कहा कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ कि आज भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें