फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, श्रीनगर के नाम ये कीर्तिमान

Tue, 09 Nov 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान को आज सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इब्राहिम डाउनटाउन में कश्मीरी पंडित की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। श्रीनगर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किए जाने पर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हमने एक महीने तक चलने वाले समारोह(जश्न) का फैसला किया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में सोमवार रात आतंकी हमले में मारे गए सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान को आज सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रची जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में श्रीनगर को मिला स्थान, महीने भर शहर में होगा जश्न

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने मंगलवार को कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के लिए गौरव की बात है। श्रीनगर नगर निगम ने एक महीने तक चलने वाले समारोह(जश्न) का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी बीएससीसी बोनियार
कश्मीर के बोनियार में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में और युवाओं के प्रयासों को दिशा देने के लिए पीर पंजाल ब्रिगेड के तत्वावधान में टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में स्थानीय और संभाग के कई जिलों के युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: साइबर सेल पुंछ ने बरामद किए 50 मोबाइल फोन, एसएसपी ने की ये अपील
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में साइबर सेल ने मंगलवार को खोए हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए। जिसके बाद इन मोबाइल को उनके मालिकों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसएसपी पुंछ भी उपस्थित रहे। उन्होंने आम जनता से अपने मोबाइल का ध्यान रखने की अपील की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: सांबा-डोडा और रामबन में दिसंबर तक बनेंगे मधुमक्खी पालन क्लस्टर, पालकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
जम्मू संभाग में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। डोडा, सांबा और रामबन जिले में मधुमक्खी पालन क्लस्टर तैयार किया जाएगा। 362.41 लाख रुपये की लागत से क्लस्टर को दिसंबर अंत तक पूरा किया जाएगा। क्लस्टर की स्थापना (एसएफयूआरटीआई) योजना के तहत नोडल एजेंसी जम्मू-कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें