जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में कोरोना के 166 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कश्मीर में 122 व जम्मू संभाग में 44 नए मामले आए हैं। जीएमसी राजोरी में एक मरीज की मौत हुई। वहीं 66 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू जिले में नौ, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में दस, कठुआ में दो, किश्तवाड़ में 17, पुंछ में दो और रियासी में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में 57, बारामुला में 16, बडगाम में 19, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में छह, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में तीन, गांदरबल में 17, कुलगाम में एक संक्रमित मरीज पाया गया है। नए मरीजों के मिलने और स्वस्थ होने वाले मरीजों में अंतर बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या फिर बढ़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1149 पर पहुंच गई है।
जम्मू संभाग में 345 व कश्मीर में 804 सक्रिय मरीज हैं। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4405 पर पहुंच गया है। जम्मू संभाग में 2164 व कश्मीर में 2241 मरीज कोरोना संक्रमण से अब तक जान गंवा चुके हैं।